नारी शक्ति
एक औरत अपने आशिक के साथ
घूम रही थी,
इतने में उस औरत का पति आ गया और आशिक को पीटने लगा!
यह देखकर औरत बोली मार साले को,
अपनी बीवी को तो घुमाते नहीं और
दूसरो की बीवी को घुमाने ले आते हैं,
यह सुनकर आशिक को जोश आया
और वो उसके पति को पीटने लगा!
यह देखकर औरत बोली मार साले को
ना खुद घुमाने ले जाता है और ना दूसरो
को घुमाने देता है।
नारी नारी होती है
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂
जैसा को तैसा
पति काम से घर जल्दी आ गया।
पत्नी ने यह देखा तो घबरा कर प्रेमी गुप्ता जी को पाउडर लगा कर,
कोने में मूर्ति बनाकर खड़ा कर दिया।
पति कमरे में आया तो उसने मूर्ती देखी और पूछा-: यह क्या है डार्लिंग..?
पत्नी मुस्कुराते हुए बोली:जी, यह मूर्ति हमारे पड़ोसी गुप्ता जी ने दी है।
पति कुछ ना बोला और काम काज में व्यस्त हो गया।
पति आधी रात को उठ कर मूर्ति के आगे सेंडविच रखकर बोला-खा लो गुप्ता जी।
परसों मैं भी तुम्हारे घर सारी रात ऐसे ही खड़ा रहा किसी ने पानी तक भी नहीं पूछा था
😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂
चालाक बालक
एक बालक जिद पर अड़ गया ….
बोला की छिपकली खाऊंगा।
घरवालों ने बहुत समझाया पर नहीं माना।
हार कर उसके गुरु जी को बुलाया गया।
वे जिद तुड़वाने में महारथी थे।
गुरु के आदेश पर एक छिपकली पकड़वाई गई.
उसे प्लेट में परोस बालक के सामने रख गुरु बोले,
ले खा… बालक मचल गया। बोला, तली हुई खाऊंगा।
गुरु ने छिपकली तलवाई और दहाड़े, ले अब चुपचाप खा.
बालक फिर गुलाटी मार गया और बोला, आधी खाऊंगा।
छिपकली के दो टुकड़े किये गये।
बालक गुरु से बोला, “पहले आप खाओ”।
गुरु ने आंख नाक और भी ना जाने क्या क्या भींच किसी तरह आधी छिपकली निगली गुरु के छिपकली निगलते ही
बालक दहाड़ मार कर रोने लगा और बोला,
” आप तो वो टुकड़ा खा गये जो मैंने खाना था।
गुरु ने धोती सम्भाली और वहां से भाग निकले कि
अब जरा भी यहां रुका तो ये दुष्ट
दूसरा टुकड़ा भी खिला कर मानेगा।
😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂
NAKA
पप्पू – जल्दी से यहां एक एम्बुलेंस भेज दीजिये मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है, उसके नाक और कान से खून बह रहा है..! शायद उसकी टाँग भी टूट गई है
ऑपरेटर – आप किस जगह पर है, कृपया वो बता दीजिये?
पप्पू – बर्लिंगटन चौराहे पर।
ऑपरेटर – आप मुझे बर्लिंगटन चौराहे की इस्पेलिंग बता दीजिये!
पप्पू की ओर से कोई आवाज नहीं आई!
ऑपरेटर – सर क्या आपको मेरी आवाज़ आ रही है?
पप्पू की ओर से अभी भी कोई आवाज नहीं आई!
ऑपरेटर – सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
इतने में पप्पू बोला हां- हां मैं उसे घसीट कर नाका चौराहे पर ले आया हूँ, आप नाका की ईस्पेलिंग लिखो – NAKA
बेचारे मर्द
बेचारे मर्द 😔😔
जन्म लेते हैं तो बधाइयाँ माँ को मिलती है
शादी होती है तारीफ और उपहार दुल्हन
को मिलते हैं,
और जब मर जाते हैं तो बीमे की रकम भी
बीवी को मिलती है,
लेकिन आज तो हद हो गई….
एक आदमी ने सौ बार “रक्तदान” करके
रिकॉर्ड बनाया
लेकिन ब्लड बैंक वालों ने
यह कहते हुए उसकी पत्नी को पुरस्कार
दिया –
धन्यवाद मैडम आपने नहीं पीया
तभी तो हमने लिया!
😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂 😂